Bihar Sankhyiki Swayamsevak Good News: नमस्कार दोस्तों, Jobs Live Bihar बिहार में आपका स्वागत है अगर आप बिहार के सांख्यिकी स्वयंसेवक हैं और काफी दिनों से सरकार की तरफ से किसी अच्छी खबर का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी और राहत देने वाली जानकारी सामने आई है। लखीसराय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान योजना एवं विकास विभाग के माननीय मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा का सांख्यिकी स्वयंसेवकों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे और उन्होंने अपनी बात भी मंत्री जी के सामने रखी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने स्वयंसेवकों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी समस्याओं से पूरी तरह अवगत है। उन्होंने कहा कि “आप लोग घबराइए नहीं, थोड़ा धैर्य बनाए रखिए। सरकार आपकी बात को गंभीरता से सुन रही है और जल्द ही सकारात्मक निर्णय लेने की दिशा में काम किया जा रहा है।”
मंत्री जी ने बताया कि एक दिन पहले माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के साथ योजना एवं विकास विभाग के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई थी। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से सांख्यिकी स्वयंसेवकों के विषय पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि बिहार में लगभग 14 से 15 हजार सांख्यिकी स्वयंसेवक हैं और इतने बड़े अनुभव वाले लोगों की सेवाओं का सही तरीके से उपयोग किया जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी सुझाव दिया कि सांख्यिकी स्वयंसेवकों से जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य सरकारी योजनाओं और जनसेवा से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य लिए जा सकते हैं। उन्होंने इस पूरे विषय पर विस्तार से विचार करने और जल्द उचित प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश भी दिया।
मंत्री जी के इस बयान के बाद कार्यक्रम में मौजूद स्वयंसेवकों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। लंबे समय से अपने भविष्य को लेकर चिंता कर रहे हजारों स्वयंसेवकों को अब उम्मीद है कि सरकार जल्द कोई ठोस फैसला ले सकती है। हालांकि अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक आदेश या अधिसूचना जारी नहीं की गई है, लेकिन मुख्यमंत्री और मंत्री स्तर पर इस मुद्दे पर चर्चा होना अपने आप में एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
यदि आने वाले दिनों में सरकार की ओर से सांख्यिकी स्वयंसेवकों को लेकर कोई नई घोषणा, आदेश या बड़ा फैसला जारी किया जाता है, तो उसकी सबसे पहले और सही जानकारी आपको Jobs Live Bihar पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसलिए वेबसाइट पर नियमित विजिट करते रहें और इस खबर को अपने सभी साथी सांख्यिकी स्वयंसेवकों तक जरूर पहुंचाएं, ताकि किसी भी महत्वपूर्ण अपडेट से कोई भी वंचित न रहे। धन्यवाद
| Home Page | Click Here |
| Join WhatsApp Group | Click Here |
Bihar Ration Dealer Vacancy 2026: 178 राशन डीलर की बंपर भर्ती, 8 जुलाई से आवेदन शुरू
Bihar Pashu Sahayata Yojana 2026 : अब सरकार देगी ₹37,500 तक की सहायता, ऐसे मिलेगा लाभ
SBI Life Insurance Recruitment 2026: बांका में 55 पदों पर बंपर भर्ती, ₹25,000 तक मिलेगी सैलरी
North Central Railway ATVM Recruitment 2026: बिना परीक्षा टिकट क्लर्क पद पर भर्ती, Notification PDF

मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) एक डिजिटल क्रिएटर, ब्लॉगर और JobsLiveBihar.com के संस्थापक हैं। बिहार और झारखंड क्षेत्र में सरकारी नौकरियों, संविदा भर्तियों, और शैक्षणिक अपडेट्स की सबसे सटीक और तेज़ जानकारी साझा करने में इन्हें महारत हासिल है। इनका मुख्य उद्देश्य छात्रों तक सही समय पर सही भर्ती की जानकारी पहुँचाना है। इनके द्वारा लिखे गए लेख छात्रों के लिए बेहद उपयोगी और भरोसेमंद होते हैं।