Patna High Court Assistant Recruitment 2026: शानदार मौका !68 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

Patna High Court Assistant Recruitment 2026: पटना हाई कोर्ट में भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका आया है। यदि आप ग्रेजुएट हैं और आपके पास 6 महीने का कंप्यूटर कोर्स का सर्टिफिकेट है, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है। यह सीधी भर्ती पटना हाई कोर्ट द्वारा निकाली गई है। इस भर्ती के तहत कुल 68 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें महिला एवं पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 27 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, कंप्यूटर परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से पूरी की जाएगी।इसमें हम आपको भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी, जैसे पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी जानकारी विस्तार से बताई गई है। इसलिए इस पोस्ट को अंत तक जरूर देखें ।

Patna High Court Assistant Recruitment 2026: Overview Table

विवरणजानकारी
भर्ती विभागपटना हाई कोर्ट (Patna High Court)
विज्ञापन संख्याPHC/03/2026
कुल पद68
वेतन₹25,500 – ₹81,100 (लेवल-4)
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा, कंप्यूटर परीक्षा एवं साक्षात्कार
आवेदन प्रारंभ28 जुलाई 2026
आधिकारिक वेबसाइटhttps://patnahighcourt.gov.in⁠

Read Also NICL Assistant Recruitment 2026: सुनहरा मौका! 500 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट करें आवेदन, अंतिम तिथि 07 अगस्त

Patna High Court Assistant Recruitment 2026 महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू : 28 जुलाई 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि : 27 अगस्त 2026
  • फीस जमा करने की अंतिम तिथि : 30 अगस्त 2026

Patna High Court Assistant Recruitment 2026 शैक्षणिक योग्यता

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation)।
  • कम से कम 6 महीने का कंप्यूटर एप्लीकेशन का डिप्लोमा/सर्टिफिकेट।

Patna High Court Assistant Recruitment 2026 आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष (01 जनवरी 2026 के अनुसार)
  • अधिकतम आयु :
  • सामान्य/EWS पुरुष : 37 वर्ष
  • सामान्य/EWS महिला : 40 वर्ष
  • BC/EBC : 40 वर्ष
  • SC/ST : 42 वर्ष

Read Also Bihar New Ration Card Online Apply 2026: बड़ी खुशखबरी! नया राशन कार्ड आवेदन शुरू, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Patna High Court Assistant Recruitment 2026 आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सामान्य (General), BC, EBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को ₹1,500 आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं बिहार के स्थायी निवासी SC, ST एवं Locomotor Disabled श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹750 निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। एक बार जमा किया गया आवेदन शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के माध्यम से किया जाएगा। यदि आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होती है, तो सबसे पहले Preliminary (स्क्रीनिंग) परीक्षा आयोजित की जा सकती है। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, कंप्यूटर प्रवीणता परीक्षा (Computer Proficiency Test) और साक्षात्कार (Interview) में शामिल होना होगा। हालांकि अंतिम मेरिट सूची केवल लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी, जबकि कंप्यूटर परीक्षा केवल क्वालिफाइंग (योग्यता) की होगी।

Read Also Katihar District Recruitment 2026: शानदार अवसर! 18 पदों पर बिना परीक्षा सीधी भर्ती, अंतिम तिथि 20 अगस्त

Patna High Court Assistant Recruitment 2026 आवश्यक दस्तावेज

  • 10वीं की मार्कशीट एवं प्रमाणपत्र
  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट एवं डिग्री
  • 6 माह का कंप्यूटर सर्टिफिकेट
  • आधार या अन्य फोटो पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • जाति, निवास, EWS, NCL आदि प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)।

आवेदन कैसे करें

उम्मीदवारों को केवल ऑनलाइन आवेदन करना होगा। सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करें, फिर आवेदन फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, आवेदन शुल्क जमा करें और अंत में फॉर्म का प्रिंट सुरक्षित रखें।

ध्यान देने योग्य बातें

  • एक उम्मीदवार केवल एक ही आवेदन करे।
  • आवेदन जमा होने के बाद जानकारी में बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
  • आवेदन की अंतिम तिथि का इंतजार न करें।
  • सभी प्रमाणपत्र अंतिम तिथि से पहले जारी और वैध होने चाहिए।

महत्वपूर्ण लिंक

Home Page Click Here
Apply Link Click Here
Full Notification Click Here
Join Telegram Group Click Here
Join WhatsApp Group Click Here
Official Website Click Here

FAQs – Patna High Court Assistant Recruitment 2026

  • Q1. पटना हाई कोर्ट असिस्टेंट भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?
  • Ans: इस भर्ती के तहत कुल 68 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
  • Q2. इस भर्ती के लिए आवेदन कब से शुरू हुआ है?
  • Ans: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है।
  • Q3. आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
  • Ans: इच्छुक उम्मीदवार 27 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • Q4. इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
  • Ans: उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना और 6 महीने का कंप्यूटर कोर्स होना आवश्यक है।
  • Q5. चयन प्रक्रिया क्या होगी?
  • Ans: चयन लिखित परीक्षा, कंप्यूटर प्रवीणता परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
  • Q6. आवेदन का माध्यम क्या है?
  • Ans: इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
  • Q7. General वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क कितना है?
  • Ans: General, BC, EBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹1,500 निर्धारित किया गया है।
  • Q8. SC/ST उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क कितना है?
  • Ans: बिहार के SC, ST एवं Locomotor Disabled उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹750 है।

निष्कर्ष

यदि आप ग्रेजुएशन कर चुके हैं और आपके पास 6 महीने का कंप्यूटर कोर्स का सर्टिफिकेट है, तो Patna High Court Assistant Recruitment 2026 आपके लिए सरकारी नौकरी पाने का एक अच्छा अवसर हो सकता है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक Notification को ध्यान से पढ़ें और सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें। साथ ही, अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लें। उम्मीद है कि पोस्ट में हमने भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी, जैसे पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया बताया है। भर्ती से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिwww.jobslivebihar.com के लिए हमारी वेबसाइट पर विजिट करते रहें

Katihar District Recruitment 2026: शानदार अवसर! 18 पदों पर बिना परीक्षा सीधी भर्ती, अंतिम तिथि 20 अगस्त

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: बड़ी खुशखबरी! 7299 पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन शुरू

Bihar New Ration Card Online Apply 2026: बड़ी खुशखबरी! नया राशन कार्ड आवेदन शुरू, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Government Polytechnic Nawada Recruitment 2026: बड़ी खुशखबरी! Walk-in Interview से Guest Faculty सहित कई पदों पर भर्ती

Jawahar Navodaya Vidyalaya Admission 2027: बड़ी खुशखबरी! कक्षा 6 के लिए आवेदन शुरू