Bihar Pashu Sahayata Yojana 2026 : अब सरकार देगी ₹37,500 तक की सहायता, ऐसे मिलेगा लाभ

Bihar Pashu Sahayata Yojana 2026: नमस्कार दोस्तों Jobs Live Bihar में आपका स्वागत है। बिहार सरकार की एक ऐसी योजना है, जिसके बारे में हर पशुपालक को जानकारी होनी चाहिए। अगर आप गाय, भैंस, बकरी, भेड़, सुअर या दूसरे पशु पालते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है। हमारे बिहार में हर साल कहीं न कहीं बाढ़, तेज बारिश, वज्रपात, आग लगने या दूसरी प्राकृतिक आपदाएं आती रहती हैं। ऐसे समय में कई लोगों के पशुओं की मौत हो जाती है और परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। कई बार लोगों को यह भी पता नहीं होता कि ऐसी स्थिति में सरकार से आर्थिक सहायता मिल सकती है। इसी वजह से बहुत से लोग योजना का लाभ नहीं ले पाते। अगर आपके गांव या आसपास किसी पशुपालक के साथ ऐसी घटना हो जाए, तो यह जानकारी उसके काफी काम आ सकती है।

बिहार सरकार की इस योजना के तहत प्राकृतिक आपदा या राज्य सरकार द्वारा आपदा में पशु की मृत्यु होने पर पशुपालकों को ₹100 से लेकर ₹37,500 तक की आर्थिक सहायता दी जाती है। सहायता राशि पशु के प्रकार के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। अगर समय पर आवेदन किया जाए और सभी जरूरी दस्तावेज जमा कर दिए जाएं, तो जांच पूरी होने के बाद सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है। इस पोस्ट में हम आपको में बताएंगे कि इस योजना का लाभ किन लोगों को मिलेगा, किस पशु पर कितनी सहायता राशि मिलती है, आवेदन कैसे करना है, कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। इसलिए इस पोस्ट को आखिर तक जरूर पढ़ें, ताकि कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए और जरूरत पड़ने पर आप बिना किसी परेशानी के इस योजना का लाभ उठा सकें।

Bihar Pashu Sahayata Yojana 2026 Overview

विवरणजानकारी
योजना का नामBihar Pashu Sahayata Yojana 2026
विभागडेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, बिहार सरकार
योजना का लाभप्राकृतिक आपदा में पशु मृत्यु होने पर आर्थिक सहायता
लाभार्थीबिहार के सभी पात्र पशुपालक
आवेदन का माध्यमऑफलाइन
सहायता राशि₹100 से ₹37,500 तक
आवेदन कब करेंपशु मृत्यु के तुरंत बाद
भुगतानजांच पूरी होने के बाद लाभार्थी के बैंक खाते में

Bihar Pashu Sahayata Yojana 2026 सहायता राशि

पशु का नामसहायता राशि
गाय / भैंस / ऊंट / याक / मिथुन₹37,500 प्रति पशु
बैल / घोड़ा / ऊंट (भारवाही)₹32,000 प्रति पशु
बछड़ा / खच्चर / गधा / टट्टू₹20,000 प्रति पशु
बकरी / भेड़ / सुअर₹4,000 प्रति पशु
पोल्ट्री₹100 प्रति पक्षी (अधिकतम ₹5,000)
पशु शेड (अग्निकांड)₹3,000

Bihar Pashu Sahayata Yojana 2026 किन परिस्थितियों में मिलेगा लाभ?

अगर नीचे बताई गई किसी वजह से पशु की मृत्यु होती है, तो सरकार की ओर से सहायता राशि दी जा सकती है।

  • बाढ़ आने पर
  • वज्रपात (आकाशीय बिजली) होने पर
  • आग लगने पर
  • राज्य सरकार द्वारा घोषित स्थानीय आपदा में
  • अन्य प्राकृतिक आपदा की स्थिति में

Bihar Pashu Sahayata Yojana 2026 Important Information

  • आवेदन पशु की मृत्यु के बाद जल्द से जल्द करें।
  • आवेदन के समय सही जानकारी और बैंक खाता देना जरूरी है।
  • सभी जरूरी दस्तावेज आवेदन के साथ जमा करना होगा।
  • जांच पूरी होने के बाद सहायता राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी।
फ्री सिंधु दर्शन योजना 2026
Read Also

Bihar Pashu Sahayata Yojana 2026 आवेदन कैसे करें?

यदि आपके पशु की मृत्यु बाढ़, वज्रपात, आग लगने या किसी अन्य प्राकृतिक आपदा की वजह से हुई है, तो नीचे बताए गए तरीके से आवेदन कर सकते हैं।

यदि अगर पशु का शव मिल जाता है, तो कैसे आवेदन करना है।

  • सबसे पहले अपने नजदीकी सरकारी पशु चिकित्सक (Veterinary Doctor) को इसकी सूचना दें।
  • इसके बाद निर्धारित आवेदन फॉर्म भरें।
  • आवेदन पर मुखिया, वार्ड सदस्य, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य या जिला परिषद सदस्य से अनुशंसा करवाएं।
  • सभी जरूरी दस्तावेज के साथ आवेदन जमा करें।
  • इसके बाद संबंधित अधिकारी जांच कर आगे की प्रक्रिया पूरी करेंगे।

अगर पशु का शव नहीं मिलता है तो कैसे आवेदन करना है।

  • सबसे पहले नजदीकी थाना में सनहा (GD) या FIR दर्ज कराएं।
  • सनहा/FIR की कॉपी आवेदन के साथ लगाएं।
  • आवेदन अंचल कार्यालय (CO Office) में जमा करें।
  • राजस्व कर्मचारी द्वारा जांच की जाएगी।
  • जांच सही पाए जाने पर सहायता राशि स्वीकृत की जाएगी।
इंडियन रेलवे संविदा भर्ती 2026
Read Also

Bihar Pashu Sahayata Yojana 2026 Required Documents

आवेदन करते समय नीचे दिए गए दस्तावेज अपने साथ जरूर रखें।

  • आवेदन प्रपत्र
  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक की फोटो कॉपी
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पशु की मृत्यु से संबंधित जानकारी
  • पशु चिकित्सक का प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • सनहा / FIR की कॉपी (यदि शव नहीं मिला हो)
  • मुखिया / वार्ड सदस्य / सरपंच की अनुशंसा (यदि आवश्यक हो)अन्य जरूरी दस्तावेज
कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती 2026
Read Also

Bihar Pashu Sahayata Yojana 2026 महत्वपूर्ण बातें

  • आवेदन में सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।
  • सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
  • यदि उसी नुकसान के लिए किसी दूसरी सरकारी योजना से सहायता मिल चुकी है, तो इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • आवेदन करने में देरी न करें, पशु की मृत्यु के बाद जल्द से जल्द सूचना देना बेहतर रहेगा।

Bihar Pashu Sahayata Yojana 2026 Important Links

Home Page Click Here
Join Telegram Group Click Here
Join WhatsApp Group Click Here
Application FormClick Here
Full Notification Click Here
Official Website Click Here

Bihar Pashu Sahayata Yojana 2026 FAQs

  • Q1. Bihar Pashu Sahayata Yojana 2026 क्या है?
  • Ans. यह बिहार सरकार की एक योजना है, जिसके तहत बाढ़, वज्रपात, आग या अन्य प्राकृतिक आपदा में पशु की मृत्यु होने पर पात्र पशुपालकों को आर्थिक सहायता दी जाती है।
  • Q2. इस योजना के तहत अधिकतम कितनी सहायता राशि मिलती है?
  • Ans. गाय, भैंस, ऊंट, याक और मिथुन जैसे पशुओं की मृत्यु होने पर ₹37,500 प्रति पशु तक की सहायता मिल सकती है।
  • Q3. आवेदन कैसे करना होगा?
  • Ans. इस योजना के लिए आवेदन ऑफलाइन माध्यम से संबंधित पशु चिकित्सक या अंचल कार्यालय के माध्यम से किया जाएगा।
  • Q4. अगर पशु का शव नहीं मिले तो क्या करें?
  • Ans. ऐसी स्थिति में नजदीकी थाना में सनहा या FIR दर्ज कर उसकी कॉपी के साथ आवेदन जमा करना होगा।
  • Q5. सहायता राशि कैसे मिलेगी?
  • Ans. सभी दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी।

निष्कर्ष.

दोस्तों, अगर आप बिहार में पशुपालन करते हैं, तो Bihar Pashu Sahayata Yojana 2026 की जानकारी जरूर अपने पास रखें। कई बार बाढ़, वज्रपात, आग या दूसरी प्राकृतिक आपदाओं की वजह से पशुपालकों को बड़ा नुकसान हो जाता है। ऐसे समय में अगर योजना की सही जानकारी होगी, तो सरकार से मिलने वाली आर्थिक सहायता का लाभ आसानी से लिया जा सकता है। इसलिए किसी भी ऐसी घटना के बाद देर न करें और तय प्रक्रिया के अनुसार जल्द से जल्द आवेदन करें। सही दस्तावेज और समय पर दी गई सूचना आपके आवेदन को जल्दी पूरा कराने में मदद करेगी।अगर आपके गांव, परिवार या आसपास कोई व्यक्ति गाय, भैंस, बकरी, भेड़, सुअर या दूसरे पशु पालता है, तो उसके साथ भी यह जानकारी जरूर साझा करें। हो सकता है भविष्य में यह योजना किसी जरूरतमंद के बहुत काम आ जाए। हमें उम्मीद है कि इस पोस्ट में दी गई जानकारी आपको समझ में आई होगी। बिहार सरकार की नई योजनाओं, सरकारी नौकरी, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, स्कॉलरशिप और अन्य महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले पढ़ने के लिए www.jobslivebihar.com⁠ पर नियमित विजिट करते रहें।