​🚀 बड़ी खुशखबरी: 10वीं + ITI पास के लिए युवाओं के लिए CSIR में बंपर सरकारी भर्ती 2026! 🚀​

​Jobs Live Bihar :- यदि आप मैट्रिक के साथ-साथ ITI पास हैं और एक बेहतरीन सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद् (CSIR) के अधीन केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान (CIMFR), धनबाद ने तकनीशियन-1 (Group-II) के रिक्त पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। ​इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति मुख्य रूप से धनबाद में होगी, साथ ही इसके विभिन्न क्षेत्रीय केंद्रों जैसे रांची, बिलासपुर, नागपुर आदि में भी काम करने का मौका मिल सकता है। भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न और आवेदन प्रक्रिया नीचे विस्तार से दी गई है:

​ℹ️ भर्ती का संक्षिप्त विवरण (Quick Overview):-

​संस्था का नाम: CSIR – केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान (CIMFR) ​

विज्ञापन संख्या: CIMFR-02/2026 ​पद का नाम: तकनीशियन-1 / ग्रुप- II (1) ​

कुल पदों की संख्या: 30 पद

​वेतनमान: लेवल-2 (₹19,900 – ₹63,200), कुल परिलब्धियां लगभग ₹37,000/- प्रति माह ​

आवेदन का माध्यम: केवल ऑनलाइन (Online) ​

आवेदन की अंतिम तिथि: 19 जून 2026 (सायं 05:00 बजे तक)

​📊 ट्रेड के अनुसार कुल रिक्तियां (Trade Wise Vacancies)​यह भर्ती अलग-अलग ट्रेड के लिए निकाली गई है, जिसकी विवरणी निम्न प्रकार है: ​

फिटर (Fitter): 05 पद

​इलेक्ट्रिशियन (Electrician): 07 पद

​इंस्ट्रूमेंट मेकानिक्स: 03 पद ​

सर्वेयर (Surveyor): 03 पद

​वेल्डर (Welder): 02 पद ​

कारपेंटर (Carpenter): 01 पद ​

वायरमैन (Wireman): 01 पद ​

आरएसी (RAC): 02 पद ​

ऑटोमोबाइल / MMV: 02 पद ​

ड्राफ्ट्समैन सिविल: 01 पद ​

ड्राफ्ट्समैन यांत्रिक: 03 पद

​📌 आवश्यक शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)​

आवेदक को विज्ञान विषयों में कम से कम 55% अंकों के साथ 10वीं (SSC) या समकक्ष परीक्षा पास होना अनिवार्य है। ​

इसके साथ ही उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाण-पत्र या राष्ट्रीय/राज्य स्तरीय ट्रेड प्रमाण-पत्र (NTC/STC) होना चाहिए।

​(नोट: यदि किसी के पास ITI नहीं है, तो 2 साल का अप्रेंटिस अनुभव या सरकारी संस्थान में 3 वर्ष का कार्य अनुभव रखने वाले भी पात्र हैं)

​📅 उम्र सीमा एवं आवेदन शुल्क (Age Limit & Application Fee)​

उम्र सीमा: 19 जून 2026 को उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए।

(नियमों के अनुसार ओबीसी को 3 वर्ष तथा एससी/एसटी को 5 वर्ष की ऊपरी छूट मिलेगी) । ​

आवेदन शुल्क: सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹500/- है।

जबकि SC / ST / PwBD / महिला (Women) और भूतपूर्व सैनिकों के लिए आवेदन बिल्कुल निशुल्क (Nil) है।

​📝 चयन प्रक्रिया (Selection Procedure)​चयन दो चरणों में होगा:

​ट्रेड टेस्ट (Trade Test): यह केवल क्वालीफाइंग होगा। ​

लिखित परीक्षा (Written Exam): इसमें कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे जिसके लिए 2 घंटे 30 मिनट मिलेंगे。

अंतिम मेरिट लिस्ट पेपर-II (सामान्य ज्ञान व अंग्रेजी) और पेपर-III (ट्रेड विषय) में प्राप्त अंकों के आधार पर बनेगी।

Leave a Comment