Bihar Anganwadi Vacancy 2026: नमस्कार दोस्तों, Jobs Live Bihar पर आप सभी का बहुत-बहुत स्वागत है। आज बिहार के सीवान जिले की महिलाओं के लिए एक बहुत ही शानदार नौकरी की निकल कर आई है। सीवान जिला समाहरणालय की तरफ से आंगनबाड़ी केंद्रों में क्रेच वर्कर और हेल्पर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसमें कोई परीक्षा नहीं होगी, सीधे आपकी योग्यता के आधार पर चयन होगा। इस पोस्ट के माध्यम से चरणबद्ध तरीके से योग्यता, सैलरी, आयु सीमा, आवेदन करने की प्रक्रिया तथा इस भर्ती से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी दी जाएगी। तो चलिए, बिना समय गंवाए इस भर्ती प्रक्रिया को विस्तार से समझते हैं।
क्या सीवान जिले के बाहर की रहने वाली महिलाएं इस भर्ती के लिए फॉर्म भर सकती हैं?
जवाब: नहीं, इस भर्ती में सिर्फ और सीवान जिले की महिलाएं ही भाग ले सकती हैं। सबसे जरूरी बात यह है कि आप जिस वार्ड के लिए आवेदन कर रही हैं, आपको उसी वार्ड का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
इस भर्ती के लिए फॉर्म कैसे जमा करना है? क्या हम सीधे ऑफिस जाकर दे सकते हैं?
जवाब: नहीं, आप सीधे कार्यालय जाकर फॉर्म जमा नहीं कर सकती हैं। आपको अपना आवेदन फॉर्म अच्छी तरह भरकर, उसके साथ अपने सारे जरूरी कागजात लगाकर केवल स्पीड पोस्ट या निबंधित डाक (रजिस्टर्ड पोस्ट) के जरिए ही भेजना होगा।
सीवान आंगनबाड़ी क्रेच भर्ती के लिए फॉर्म भरने की आखिरी तारीख क्या है?
यह भर्ती का विज्ञापन 19 जून 2026 को जारी किया गया है और इसके बाद आपको फॉर्म भेजने के लिए पूरे 15 दिनों का समय मिला है।
इस नौकरी के लिए कोई परीक्षा या इंटरव्यू भी देना होगा क्या?
जवाब: नहीं, इसमें आपको कोई भी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना है। यह पूरी तरह से सीधी भर्ती है
क्रेच वर्कर और सहायक क्रेच वर्कर पद के लिए हर महीने कितनी सैलरी (मानदेय) मिलेगी?
जवाब: चूंकि यह संविदा (कांट्रैक्ट) के आधार पर नौकरी है, इसलिए सरकार की तरफ से क्रेच वर्कर को ₹5,500 प्रति माह और सहायक क्रेच वर्कर (हेल्पर) को ₹3,000 प्रति माह का फिक्स मानदेय दिया जाएगा।
Bihar Anganwadi Vacancy 2026 निष्कर्ष
नमस्कार दोस्तों, यदि आप Bihar Anganwadi Vacancy 2026 की पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते है ,तो इस पोस्ट में हमने Bihar Anganwadi Vacancy 2026 से जुड़ी पात्रता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, महत्वपूर्ण तिथियां, चयन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण लिंक तथा अन्य जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई है। आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न हो। इस पोस्ट में दी गई जानकारी सरकारी ऑफिशल नोटिफिकेशन के आधार पर तैयार की गई है। किसी भी अंतिम निर्णय से पहले विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन अवश्य देखें।Jobs Live Bihar पर हम लगातार बिहार और झारखंड की नई योजनाओं, सरकारी नौकरियों, संविदा आधारित नौकरियां, प्राइवेट नौकरी,एडमिट कार्ड, रिजल्ट और स्कॉलरशिप से जुड़ी अपडेट साझा करते रहते हैं। यदि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें, नई सरकारी नौकरियां और योजनाओं के लिए के लिए समय-समय पर हमारी वेबसाइट www.jobslivebihar.com विजिट करते रहें। धन्यवाद
मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) एक डिजिटल क्रिएटर, ब्लॉगर और JobsLiveBihar.com के संस्थापक हैं। बिहार और झारखंड क्षेत्र में सरकारी नौकरियों, संविदा भर्तियों, और शैक्षणिक अपडेट्स की सबसे सटीक और तेज़ जानकारी साझा करने में इन्हें महारत हासिल है। इनका मुख्य उद्देश्य छात्रों तक सही समय पर सही भर्ती की जानकारी पहुँचाना है। इनके द्वारा लिखे गए लेख छात्रों के लिए बेहद उपयोगी और भरोसेमंद होते हैं।