​मुंगेर जिला कोर्ट अटेंडर भर्ती 2026: मुंगेर जिला न्यायालय में अटेंडर के पदों पर सीधी भर्ती, यहाँ से डाउनलोड करें फॉर्म!

​Jobs Live Bihar में आपका स्वागत है! बिहार के मुंगेर जिले में जिला न्यायालय के अंतर्गत काम करने की इच्छा रखने वाले मैट्रिक पास युवाओं के लिए एक रोजगार का अच्छा अवसर सामने आया है। हाल ही में जिला नियोजनालय, मुंगेर द्वारा आधिकारिक विज्ञापन संख्या-01/2026 जारी किया गया है। इसके तहत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मुंगेर के कार्यालय में अटेंडर के कुल 10 पदों पर नियुक्ति के लिए योग्य आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

​इस भर्ती की सबसे मुख्य बात यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि प्राप्त आवेदनों में से शॉर्टलिस्ट किए गए 100 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा और इंटरव्यू के आधार पर फाइनल चयन किया जाएगा। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता केवल दसवीं पास रखी गई है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफलाइन या स्पीड पोस्ट के माध्यम से 04 जून 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म नियोजनालय कार्यालय में जमा कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी जैसे— आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और फॉर्म जमा करने का पता नीचे विस्तार से दिया गया है।

Munger District Court Attender Recruitment 2026 Overview

पदों की विवरणी और मानदेय की जानकारी:

पद का नाम कुल पद / योग्यता मानदेय (सैलरी)
अटेंडर (Attenders) 10 पद
(10वीं पास)
न्यूनतम मजदूरी के अनुसार भुगतान

भर्ती से जुड़ी मुख्य बातें (Important Points):

भर्ती विभाग: जिला नियोजनालय, मुंगेर (प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय हेतु)

नियोजन का प्रकार: यह पूरी तरह से अस्थायी व्यवस्था है जो एक साल के लिए की जाएगी।

कौन कर सकता है आवेदन: पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आरक्षण का लाभ केवल बिहार के मूल निवासी को मिलेगा।

आवेदन की अंतिम तिथि: 04 जून 2026 तक कार्यालय में फॉर्म पहुंचने की अंतिम तिथि है।

आयु सीमा की गणना: 01.05.2026 के आधार पर (न्यूनतम 18 वर्ष, सामान्य पुरुष अधिकतम 37 वर्ष, सामान्य महिला/पिछड़ा वर्ग 40 वर्ष, एससी/एसटी 42 वर्ष)।

शॉर्टलिस्टिंग का नियम: जिला नियोजनालय मुंगेर द्वारा नेशनल कैरियर सर्विस (NCS) या नियोजनालय में निबंधन की वरियता और उम्र के आधार पर टॉप 100 आवेदकों को शॉर्टलिस्ट कर कोर्ट भेजा जाएगा।

फॉर्म भेजने का पता: जिला नियोजनालय, मुंगेर, संयुक्त श्रम भवन, राजकीय आईटीआई परिसर, सीताकुण्ड रोड, बेनीगीर, मुंगेर, पिन कोड- 811201 (बिहार)।

Munger District Court Attender Form Kaise Bhare 2026

ऑफलाइन फॉर्म भरने और जमा करने की पूरी प्रक्रिया

1. सबसे पहले नीचे दिए गए डाउनलोड लिंक से आवेदन का प्रारूप (एप्लिकेशन फॉर्म) डाउनलोड करके उसका साफ प्रिंटआउट निकाल लें।

2. फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी जैसे अपना नाम, पिता का नाम, पत्राचार का पता, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर और जन्म तिथि को साफ अक्षरों में भरें।

3. अपनी दसवीं कक्षा (मैट्रिक) की योग्यता का विवरण जैसे बोर्ड का नाम, श्रेणी और कुल प्रतिशत अंक को सही तरीके से भरें।

4. फॉर्म में अपने जिला नियोजनालय (Employment Exchange) या नेशनल कैरियर सर्विस (NCS ID Number) की निबंधन संख्या और तिथि को जरूर दर्ज करें क्योंकि इसी की वरियता से 100 आवेदकों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

5. निर्धारित स्थान पर अपना एक पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो चिपकाएं और उस पर अपना हस्ताक्षर (Self Attested) करें, साथ ही फॉर्म के नीचे हिंदी और अंग्रेजी में अपना दस्तखत करें।

6. अपने सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी जैसे- नियोजनालय निबंधन कार्ड, दसवीं का मार्कशीट, दसवीं का सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र और चिकित्सा प्रमाण पत्र पर अपना हस्ताक्षर करके फॉर्म के साथ नत्थी करें।

7. इस पूरे फॉर्म को एक लिफाफे में डालें और दिनांक 04 जून 2026 तक जिला नियोजनालय, मुंगेर का पता- संयुक्त श्रम भवन, राजकीय आईटीआई परिसर, सीताकुण्ड रोड, बेनीगीर, मुंगेर, पिन- 811201 पर रजिस्टर्ड डाक (स्पीड पोस्ट) के माध्यम से भेज दें या खुद कार्यालय में जाकर भौतिक रूप से जमा कर दें।

महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)​ऑफिशियल नोटिफिकेशन और फॉर्म डाउनलोड लिंक:

Jobs Live Bihar (jobslivebihar.com) पर सबसे पहले अपडेट की गई है। बिहार की सभी छोटी-बड़ी और कोर्ट भर्तियों की सटीक जानकारी के लिए हमारी साइट पर रोज़ आएं।

1 thought on “​मुंगेर जिला कोर्ट अटेंडर भर्ती 2026: मुंगेर जिला न्यायालय में अटेंडर के पदों पर सीधी भर्ती, यहाँ से डाउनलोड करें फॉर्म!”

Leave a Comment