​​📢 बड़ी खुशखबरी:-जमुई जिला समाहरणालय बाल संरक्षण इकाई भर्ती 2026

Jobs Live Bihar में आपका स्वागत है! बिहार के जमुई जिले में सरकारी विभाग के अंतर्गत काम करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार रोजगार का अवसर सामने आया है. हाल ही में जमुई समाहरणालय (जिला बाल संरक्षण इकाई) द्वारा “मिशन वात्सल्य योजना” के तहत आधिकारिक विज्ञापन संख्या-01/2026 जारी किया गया है. इसके तहत चकाई प्रखंड के नावाडीह सिल्फरी में संचालित वृहद आश्रय गृह (बालगृह यूनिट-1 एवं 2) में विभिन्न पदों पर संविदा आधारित अस्थाई नियोजन के लिए योग्य भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.

​इस भर्ती के अंतर्गत एजुकेटर, आर्ट एंड क्राफ्ट टीचर, पीटी इंस्ट्रक्टर, कुक, हेल्पर और हाउसकीपर के विभिन्न रिक्त पदों पर बहाली की जाएगी. इस भर्ती में पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं. न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास, मैट्रिक, इंटर से लेकर स्नातक/B.Ed तक रखी गई है. इच्छुक उम्मीदवार ऑफलाइन या ईमेल के माध्यम से 15 जून 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं. भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी जैसे— आयु सीमा, प्रति माह मानदेय, चयन प्रक्रिया और फॉर्म जमा करने का पता नीचे विस्तार से दिया गया है.

Jamui Child Protection Unit Recruitment 2026 Overview

पदों की विवरणी, योग्यता और मानदेय:

Post Name Total / Pass Salary (PM)
Educator (Part Time) 02 Post
(12th + B.Ed/D.El.Ed)
Rs. 10,000
Art & Craft / Music Teacher 02 Post
(12th + Diploma)
Rs. 10,000
PT Instructor / Yoga Trainer 02 Post
(12th + Diploma)
Rs. 10,000
Cook 04 Post
(8th Pass)
Rs. 9,930
Helper cum Night Watchman 04 Post
(8th Pass)
Rs. 7,944
Housekeeper (Sweeper) 02 Post
(8th Pass)
Rs. 7,944

भर्ती से जुड़ी मुख्य बातें (Important Points):

भर्ती संस्थान: जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय, जमुई, बिहार

भर्ती का प्रकार: संविदा आधारित अस्थाई नियोजन (प्रारंभ में 1 वर्ष का प्रोबेशन पीरियड)

कौन कर सकता है आवेदन: पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. आरक्षण का लाभ केवल बिहार के मूल निवासियों को मिलेगा.

आवेदन की अंतिम तिथि: 15 जून 2026 (शाम 05:00 बजे तक)

आयु सीमा की गणना: 01.04.2026 के आधार पर (सामान्य पुरुष: 18-37 वर्ष, सामान्य महिला/EBC/BC: 18-40 वर्ष, SC/ST: 18-42 वर्ष)

आवेदन भेजने का माध्यम: आप अपना फॉर्म भरकर डॉक्यूमेंट्स के साथ दिए गए ईमेल adcprecruitment01@gmail.com पर भेज सकते हैं या डाक द्वारा कार्यालय के पते पर भेज सकते हैं.

आवेदन भेजने का पता: सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय, जमुई, श्याम हाईट्स भवन के प्रथम तल पर, के०के०एम० कॉलेज के निकट, जमुई, बिहार – 811307

लिफाफे पर निर्देश: लिफाफे के ऊपर मोटे अक्षरों में “वृहद आश्रय गृह (बालगृह यूनिट-1 एवं 2) में नियोजन हेतु आवेदन पत्र, विज्ञापन संख्या एवं पद का नाम” जरूर लिखें.

Jamui Bal Sanrakshan Ikai Form Kaise Bhare 2026

फॉर्म भरने और जमा करने का सबसे आसान तरीका

1. सबसे पहले ऊपर दिए गए डाउनलोड बटन से आवेदन फॉर्म (एप्लिकेशन फॉर्म) का प्रिंटआउट निकाल लें.

2. फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी जैसे अपना नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि और शैक्षणिक योग्यता को साफ-साफ अक्षरों में भरें.

3. फॉर्म पर अपना एक पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो चिपकाएं और नीचे अपने दस्तखत (सिग्नेचर) करें.

4. अपने सभी जरूरी दस्तावेजों जैसे- आठवीं/मैट्रिक/इंटर का मार्कशीट, सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की फोटोकॉपी पर खुद का हस्ताक्षर (Self Attested) कर लें.

5. यदि आप ईमेल से भेजना चाहते हैं, तो फॉर्म और सभी कागजातों को एक साफ पीडीएफ बनाकर अपने मोबाइल से adcprecruitment01@gmail.com पर भेज दें.

6. यदि आप डाक (Post) से भेजना चाहते हैं, तो सभी कागजातों को लिफाफे में डालें. लिफाफे के ऊपर मोटे अक्षरों में पद का नाम और विज्ञापन संख्या जरूर लिखें, फिर उसे रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट से जमुई कार्यालय के पते पर भेज दें.

Leave a Comment