Jobs Live Bihar में आपका स्वागत है! बिहार के अरवल जिले में तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत काम करने की इच्छा रखने वाले योग्य उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। हाल ही में राजकीय पोलिटेकनिक, अरवल द्वारा शैक्षणिक सत्र के लिए आधिकारिक साक्षात्कार सूचना संख्या-01/2026-27 जारी की गई है। इसके तहत संस्थान के विभिन्न संकायों में छात्र-छात्राओं के हित में आवश्यकता आधारित कार्य लेने के लिए अतिथि व्याख्याता, अतिथि अनुदेशक और अतिथि प्रयोगशाला सहायक के पदों पर ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इस भर्ती के अंतर्गत इंग्लिश, मैथ, कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विभिन्न विषयों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू और डेमो क्लास के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह अधिकतम 45,000 रुपये तक का मानदेय दिया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विज्ञापन प्रकाशन की तिथि से 10 दिनों के अंदर अपना आवेदन फॉर्म स्पीड पोस्ट या निबंधित डाक के माध्यम से भेज सकते हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी जैसे— शैक्षणिक योग्यता, प्रति माह मानदेय (सैलरी), आवेदन प्रक्रिया और फॉर्म जमा करने का पता नीचे विस्तार से दिया गया है।
Government Polytechnic Arwal Guest Faculty Recruitment 2026 Overview
पदों की विवरणी और मानदेय (Post & Salary Details):
| पद का नाम (Post) | प्रति वर्ग कार्य | अधिकतम सैलरी |
|---|---|---|
| अतिथि व्याख्याता (Guest Faculty) English, Math, CSE, Electronics |
रु. 1400 | रु. 45,000 / माह |
| अतिथि अनुदेशक / प्रयोगशाला सहायक CIVIL, MECH, Elect., CSE, ECE |
रु. 800 | रु. 25,000 / माह |
भर्ती से जुड़ी मुख्य बातें (Important Points):
भर्ती संस्थान: राजकीय पोलिटेकनिक, अरवल, बिहार सरकार
नियोजन का प्रकार: यह पूर्णतः अस्थायी, वैकल्पिक और कार्यकारी व्यवस्था है.
शैक्षणिक योग्यता: अतिथि व्याख्याता के लिए योग्यता अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE), नई दिल्ली के मापदंडों के अनुसार अनिवार्य है.
आवेदन की अंतिम तिथि: विज्ञापन प्रकाशन की तिथि से 10 दिनों के अंदर (स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड डाक द्वारा कार्यालय पहुंचने की अंतिम समय सीमा 15 दिनों तक है).
चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार (Interview) और डेमो वर्ग कार्य (Demo Class) में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा.
आवेदन भेजने का माध्यम: आवेदन केवल निबंधित डाक (Registered Post) या स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे. हाथों-हाथ आवेदन स्वीकार नहीं होगा.
फॉर्म भेजने का पता: प्राचार्य, राजकीय पोलिटेकनिक, अरवल, ग्राम- धमोली, पो०- इब्राहिमपुर, था०- कुर्ता, जिला- अरवल, पिन कोड- 804423 (बिहार).
GP Arwal Offline Form Kaise Bhare 2026
ऑफलाइन फॉर्म भरकर भेजने का सबसे आसान तरीका
1. सबसे पहले ऊपर दिए गए डाउनलोड लिंक से एप्लिकेशन फॉर्म (आवेदन प्रपत्र) का साफ प्रिंटआउट निकाल लें।
2. फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी जानकारी जैसे अपना नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, स्थाई पता और ईमेल आईडी साफ-साफ अक्षरों में भरें।
3. अपनी शैक्षणिक योग्यता वाली टेबल में मैट्रिक, इंटर, डिप्लोमा, बी.टेक या एम.टेक के प्राप्तांक प्रतिशत और बोर्ड का नाम सही ढंग से दर्ज करें।
4. फॉर्म के ऊपर निर्धारित स्थान पर अपना एक पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो चिपकाएं और नीचे अपने हस्ताक्षर (सिग्नेचर) जरूर करें।
5. अपने सभी जरूरी दस्तावेजों (मार्कशीट, सर्टिफिकेट, जाति/आवासीय प्रमाण पत्र, और अनुभव पत्र) की फोटोकॉपी पर खुद का दस्तखत (Self Attested) करके फॉर्म के साथ नत्थी करें।
6. तैयार किए गए फॉर्म को एक लिफाफे में डालें। लिफाफे के ऊपर मोटे अक्षरों में आवेदित पद का नाम और विषय का नाम अवश्य लिखें।
7. इस लिफाफे को अंतिम तिथि से पहले प्राचार्य, राजकीय पोलिटेकनिक, अरवल के पते पर केवल स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से भेज दें।

मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) एक डिजिटल क्रिएटर, ब्लॉगर और JobsLiveBihar.com के संस्थापक हैं। बिहार और झारखंड क्षेत्र में सरकारी नौकरियों, संविदा भर्तियों, और शैक्षणिक अपडेट्स की सबसे सटीक और तेज़ जानकारी साझा करने में इन्हें महारत हासिल है। इनका मुख्य उद्देश्य छात्रों तक सही समय पर सही भर्ती की जानकारी पहुँचाना है। इनके द्वारा लिखे गए लेख छात्रों के लिए बेहद उपयोगी और भरोसेमंद होते हैं।